Mercedes-Benz Vans,LLC ने Logistics Internship – Fall 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं यह आवेदन मर्सिडीज़ बेंज की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित हुए हैं।
यह इंटर्नशिप Plant Logistics Charleston विभाग में उपलब्ध है और सप्लाई चैन मैनेजमेंट तथा लॉजिस्टिक्स से संबंधित छात्रों एवं हाल ही में जो ग्रेजुएट पास उम्मीदवार हैं, और जिसके पास व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।

Mercedes-Benz Logistics Internship 2026 के बारे में अधिक जानकारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें की Mercedes-Benz इस Internship के माध्यम से छात्रों एवं नए Graduation को Production Logistics के माध्यम से वास्तविक कार्य वातावरण का अनुभव प्रदान करना है।
Internship Program Planning Team के साथ कार्य करने और लॉजिस्टिक से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं में विशेषज्ञों एवं मैनेजर के मार्गदर्शन में सीखने और योगदान देने का इसके तहत सुनहरा अवसर मिलेगा।
इंटर्नशिप को व्यावहारिक और शैक्षणिक दोनों दृष्टि से तैयार किया गया है ताकि उम्मीदवार को अपने प्रोफेशनल स्किल्स को विकसित करने का बीमा का मिलेगा और जो इच्छुक हैं, वह इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Mercedes-Benz Vans इंटर्नशिप के लिए योग्यता
ऑफीशियली जॉब पोस्टिंग के अनुसार उम्मीदवारों को एजुकेशन क्वालीफिकेशन के लिए Bachelor’s Degree या Master’s Degree में वर्तमान में अध्यनरत हो, या इसके अलावा पिछले 12 महीनों के भीतर ग्रेजुएशन पूरा किया होना जरूरी है।
एवं Logistics या संबंधित Engineering Field में अध्ययन होना आवश्यक है, इस डिग्री के समस्त उम्मीदवार मर्सिडीज़ बेंज की इस इंटर्नशिप के लिए योग्य है।
इसके अलावा लॉजिस्टिक सप्लाई चैन मैनेजमेंट या सप्लायर क्वालिटी का अनुभव और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस जैसे एक्सेल पावर पॉइंट एवं Adobe का अच्छा ज्ञान होना। स्कैटरिंग स्ट्रांग राइटिंग एवं ओरल कम्युनिकेशन स्किल्स, Multi-cultural environment में कार्य करने की क्षमता, कंटीन्यूअस लर्निंग की इच्छा रखने वाले युवा उम्मीदवार और स्पेनिश या जर्मन लैंग्वेज का ज्ञान (यह अनिवार्य नहीं है) लेकिन है तो और भी बेहतर है।
Mercedes-Benz Logistics Internship 2026 कौन आवेदन कर सकता है ?
मर्सिडीज़-बेंज लॉजिस्टिक इंटर्नशिप 2026 के लिए सबसे पहले उन्हें उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी:-
- जो वर्तमान में यूनिवर्सिटी में अध्यनरत हो ।
- बेसलेस डिग्री और मास्टर डिग्री के बीच गैप ईयर में हो।
- हाल ही में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया हुआ।
- संबंधित क्षेत्र में काम से कम तीन सेमेस्टर पूरे कर चुके उम्मीदवार।
- कम से कम 6 महीने के लिए अपनी उपलब्धता दिखाने वाले उम्मीदवार।
- प्लांट में फुल टाइम कम करने वाले इच्छुक उम्मीदवार।
अगर आप में यह सभी योग्यता और काम करने की दृढ़ इच्छा है तो आप मर्सिडीज़-बेन लॉजिस्टिक्स इंटर्नशिप 2026 के लिए बेझिझक आवेदन कर सकते हैं।
Mercedes-Benz Logistics Internship Salary
आपको बता दे की मर्सिडीज-बेंज Vans के ऑफिशल अप्रेंटिसशिप में जो पोस्टिंग की ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार आपको जो पेआउट दिया जाएगा वह 1 घंटे का $20 यानी भारतीय रुपए में आज की तारीख यानी 27 जुलाई 2026 के अनुसार आपको 1 घंटे के 1917.08 रुपए मिलेंगे।
यानी आपको इस इंटर्नशिप में 1 घंटे के $20 दिए जाएंगे यानी अगर आप 6 घंटे काम करते हैं तो भी आपको $120 डॉलर का भुगतान किया जाएगा। लेकिन इसमें आपको फुल टाइम काम करना होगा।
Mercedes-Benz Logistics Internship Location And Additional Information
मर्सिडीज़-बेंज Vans इंटर्नशिप 2026 के लिए लोकेशन Mercedes-Benz Vans, LLC , Charleston ,South Carolina , USA रहेगा।
- इसके अलावा रीलोकेशन पैकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है, यानी आप किसी दूसरे शहर या राज्य के लिए इंटर्नशिप के लिए जाते हैं तो मर्सिडीज़-बेंज इसके लिए आने-जाने रहने या शिफ्टिंग होने का खर्चा वहन नहीं करेगी।
- Assistant Living सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी यानी कंपनी होटल , Dormitory ,Company Accommodation या रहने की व्यवस्था मर्सिडीज़ बेंज की ओर से नहीं रहेगी।
- प्लांट में फुल टाइम कार्य करना होगा यह वर्क फ्रॉम होम या हाइब्रिड इंटर्नशिप नहीं है, आपको फुल टाइम मर्सिडीज़-बेंज प्लांट में काम करना होगा फुल टाइम उपस्थित ही सर्वमान्य होगी।
Mercedes-Benz Vans Charleston के बारे में अधिक जानकारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Mercedes-Benz Vans ,LLC का Charleston प्लांट अमेरिका और कनाडा के लिए Sprinter Vans बनाने का कार्य करता है।
इस प्लांट का उद्घाटन 2018 में हुआ और 2024 से All New eSprinter का उत्पादन शुरू कर दिया गया, एवं 2025 में मर्सिडीज बेंज ग्लोबल प्रोडक्शन नेटवर्क का 5 लाख वां Sprinter इसी उपलब्धि के साथ मनाया गया।
कंपनी STEM Education ,Community Development और Volunteer Programmes को भी समर्थन करती हैं।
इसके अलावा कर्मचारियों के लिए लाभ की बात करें तो कंपनी मोबाइल फोन कुछ पदों के लिए आधिकारिक काम के लिए दे सकती हैं जहां पर यह सुविधा लागू होगी उन्हें कर्मचारियों को मोबाइल फोन की सुविधा देगी।
कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ जैसे मेडिकल हेल्थ कवरेज भी मिल सकते हैं और कुछ उत्पादों या सेवाओं पर कर्मचारियों को विशेष छूट मिल सकती है और कंपनी समय-समय पर कर्मचारियों के लिए कार्यक्रम मीटिंग या टीम इवेंट भी आयोजित करती है इसी के साथ-साथ कार्य स्थल पर पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विशेष ध्यान दें:-यह कंपनी द्वारा बताए गए कर्मचारियों के कुछ बेनिफिट्स है, इसको इंटर्नशिप से अलग गारंटीड बेनिफिट नहीं कह सकते, इसलिए हम इन बेनिफिट्स को क्लेम नहीं कर सकते।
How To Apply Mercedes-Benz Logistics Internship 2026
मर्सिडीज़-बेंज लॉजिस्टिक्स इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक और युवा उम्मीदवार इन चरणों का पालन करते हुए आवेदन कर सकते हैं:-
- Mercedes-Benz Careers Portal पर जाएं।
- Logistics Internship 2026 -Fall 2026 के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने Job Number MER00046KM इसके माध्यम से इंटर्नशिप देखें।
- अब उसके सामने आपको ऑनलाइन Apply का बटन दिखेगा।
- अप्लाई के बटन पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना है।
- आवश्यक दस्तावेजों को जमा करके आवेदन को पूर्ण करना है।