DRDO SSPL Paid Internship 2026 रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की Solid State Physics Laboratory (SSPL), Timarpur, Delhi ने वर्ष 2026-27 के लिए 6 महीने की Paid Internship का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है।
यह इंटर्नशिप उन छात्रों के लिए है जो वर्तमान में BE/BTech, MSc या MTech के अंतिम वर्ष अथवा अंतिम सेमेस्टर में अध्ययन कर रहे हैं, और उन्नत सेमीकंडक्टर एवं रक्षा अनुसंधान से जुड़े क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।
इस इंटर्नशिप के माध्यम से चयनित छात्रों को DRDO की अत्याधुनिक अनुसंधान प्रयोगशाला में विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
आधिकारिक सूचना के अनुसार कुल 65 सीटें उपलब्ध हैं तथा चयनित इंटर्न को ₹5,000 प्रति माह का निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा। इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने होगी और इसका प्रारम्भ दिसंबर 2026 अथवा जनवरी 2027 से प्रस्तावित है।
इस भर्ती की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें किसी लिखित परीक्षा का उल्लेख नहीं किया गया है। उम्मीदवारों का चयन Screening/Interview के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है और उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज डाक द्वारा भेजने होंगे।
यदि आप रक्षा अनुसंधान, Semiconductor Technology, Electronics, Quantum Technology, Material Science या संबंधित क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह इंटर्नशिप आपके लिए उपयोगी अवसर हो सकती है। आवेदन करने से पहले पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण शर्तों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।
DRDO SSPL Paid Internship 2026 Internship Highlights
- DRDO की SSPL Lab में Paid Internship
कुल 65 सीटें हैं। - 6 महीने की Internship
- ₹5,000 प्रति माह निश्चित स्टाइपेंड
अंतिम वर्ष/अंतिम सेमेस्टर के छात्र आवेदन कर सकते हैं। - आवेदन ऑफलाइन माध्यम से चयन Screening एवं Interview के आधार पर।
- Internship दिसंबर 2026 / जनवरी 2027 से प्रस्तावित
DRDO SSPL Paid Internship 2026 Important Date, Application Fee, Age Limit, Vacancy Details
- Important Dates-
| Event | Date |
| Advertisement Date | 29 July 2026 |
| Last Date to Apply | 30 September 2026 |
| Internship Start | December 2026 / January 2027 |
- Application Fee-
| Category | Fees |
| All Candidates | Nill |
Note:-Official Notification में आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है।
- Age Limit-आधिकारिक विज्ञापन में न्यूनतम अथवा अधिकतम आयु सीमा का उल्लेख नहीं किया गया है।
- Vacancy Details-
| Stream | Vacancy |
| Physics / Chemistry / Electronics / Electrical / Material Science / Quantum Technology / Laser Optics / Semiconductor Device | 65 |
DRDO SSPL Paid Internship 2026 Educational Qualification, Stipend, Selection Process
Education Qualifications-आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निम्न में से किसी एक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष / अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत होना चाहिए:-
- BE / BTech
- MSc
- MTech
संबंधित विषय:
- Physics
- Chemistry
- Electronics
- Electrical
- Material Science
- Quantum Technology
- Laser Optics
- Semiconductor Device
Note:-केवल Final Semester / Final Year के विद्यार्थी ही पात्र हैं।
Salary / Stipend- स्टाइपेंड दो समान किस्तों में इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर के माध्यम से दिया जाएगा, जो 3 महीने पूरे होने पर ₹15,000 तथा 6 महीने पूरे होने पर ₹15,000 होगा।
| विवरण | स्टाइपेंड |
| Monthly Stipend | ₹5,000 (Fixed) |
| कुल स्टाइपेंड | ₹30,000 (6 Months) |
Selection Process-उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- Application Screening
- Interview
- Final Selection
Note-आधिकारिक विज्ञापन में किसी लिखित परीक्षा का उल्लेख नहीं किया गया है।
Required Documents, How to Apply DRDO SSPL Paid Internship 2026 ?
Required Documents-आवेदन पत्र के साथ सामान्यतः निम्न दस्तावेज संलग्न करें:
- भरा हुआ Application Form
- Passport Size Photograph
- Character Certificate
- Recommendation Letter / NOC (Institute Letterhead पर)
- Educational Documents
- Self-attested Copies
- अन्य संबंधित दस्तावेज
How to Apply-
- आधिकारिक विज्ञापन में दिया गया Application Form डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- Character Certificate एवं Institute से Recommendation Letter/NOC प्राप्त करें।
- आवेदन को डाक द्वारा निम्न पते पर भेजें:
Director, SSPL
Kind Attention: HRD
Solid State Physics Laboratory (DRDO)
Lucknow Road, Timarpur, Delhi – 110054
Note-आवेदन 30 September 2026 तक पहुंच जाना चाहिए।
DRDO SSPL Paid Internship 2026 Who Should Apply/Not Apply, Common Mistakes to Avoid, Important Instructions
Who Should Apply?
- Final Year BE/BTech Students
- Final Semester MSc Students
- Final Semester MTech Students
- Defence Research एवं Semiconductor
- Technology में रुचि रखने वाले विद्यार्थी
Who Should Not Apply?
- Final Year/Final Semester में अध्ययनरत नहीं हैं।
- संबंधित विषयों से नहीं हैं।
- Offline Application भेजने में असमर्थ उम्मीदवार।
Common Mistakes to Avoid-
- अधूरा आवेदन पत्र भेजना।
- Character Certificate या NOC संलग्न न करना।
- अंतिम तिथि के बाद आवेदन भेजना।
- Self-attested Documents संलग्न न करना।
- आवेदन पर सही Advertisement Number न लिखना।
Important Instructions
- आवेदन केवल डाक (Offline) से स्वीकार किए जाएंगे।
- Internship पूर्ण होने पर DRDO में नौकरी की कोई गारंटी नहीं है।
- आवास, भोजन, यात्रा एवं चिकित्सा खर्च उम्मीदवार स्वयं वहन करेंगे।
- Internship के दौरान DRDO के सुरक्षा नियमों एवं
- Official Secrets Act का पालन करना अनिवार्य होगा।
- न्यूनतम 15 दिनों की मासिक उपस्थिति स्टाइपेंड के लिए आवश्यक है।
DRDO SSPL Paid Internship 2026 Important Link
| Official Website | Visit Website |
|---|
| Application Form | Download |
|---|
| Official Notification | View Notification |
|---|
