IOCL Apprentice Recruitment 2025-26: ITI, Diploma और Graduate के लिए भर्ती

IOCL Apprentice Recruitment 2025-26 400 पदों पर विवरण

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड(IOCL) ने मार्केटिंग डिवीज़न नॉर्थ रीजन ट्रेड तकनीशियन और ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए अप्रेंटिसशिप का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में की जाएगी।

बिना किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के क्वालीफाई क्वालिफिकेशन में प्राप्त मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं जो इंडियन ऑयल में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं वह आवेदन कर सकते हैं और इसमें NAPS या NATS Portal पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।

के अतिरिक्त IOCL मैं डाटा एंट्री ऑपरेटर की एक और अप्रेंटिसशिप चल रही है जिसके लिए अगर आवेदन करना चाहते हैं तो आप इस डायरेक्ट लिंक IOCL Data Entry Operator Apprenticeship 2026: 69 पद, ₹12,100 Stipendसे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Education Qualifications

  1. Trade Apprentice-संबंधित ट्रेड में मैट्रिकुलेशन यानी दसवीं के साथ-साथ NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त 2 वर्षीय रेगुलर फुल टाइम ITI जरूरी है।
  2. Technical Apprentice-Engineering Discipline में 3 वर्ष रेगुलर फुल टाइम Diploma होने के साथ-साथ General/EWS/OBC-NCLऔर Reservation Position के लिए 45% अंक होना जरूरी है।
  3. Graduate Apprentice-BBA/BA/B.Com/B.Sc. शाहिद संबंधित ग्रेजुएशन क्वालिफिकेशन में न्यूनतम 50% अंक General/EWS/OBC-NCL और Reserved position के लिए 45% अंक होना जरूरी है।
  4. Data Entry Operator-12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और स्किल सर्टिफिकेट होल्डर वाले डिसिप्लिन में डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर का निर्धारण स्किल सर्टिफिकेट भी जरूरी है।

विशेष ध्यान दें -यह सभी Qualifications रेगुलर फुल टाइम मोड़ से होनी चाहिए। पार्ट टाइम,Correspondence या डिस्टेंस लर्निंग से प्राप्त क्वालिफिकेशन स्वीकार नहीं की जाएगी।

IOCL Apprenticeship में 18 वर्ष से 24 वर्ष आयु

बिल्कुल आधिकारिक सूचना के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गई है जिसमें SC/ST उम्मीदवार को 5 वर्ष और OBC-NCL को 3 वर्ष एवं PwBD उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त आयु सीमा में छूट का प्रावधान रखा गया है।

वह उम्मीदवार जो इस अप्रेंटिसशिप के लिए योग्य नहीं है।

जिन उम्मीदवारों ने अप्रेंटिसशिप की है, या वर्तमान में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग कर रहे हैं वह इसके लिए एलिजिबल नहीं है और क्वालिफिकेशन प्राप्त करने के बाद 1 वर्ष या उससे अधिक का जॉब एक्सपीरियंस रखने वाले भी उम्मीदवार इसके लिए योग्य नहीं है।

इसके अतिरिक्त हाय प्रोफेशनल क्वालीफिकेशन जैसे B.E/B.Tech, MBA, MCA, CA, ICWA, LLB आदियोग्यता रखने वाले को निर्धारित जॉइनिंग डेट तक हायर क्वालिफिकेशन पूरी करने वाले उम्मीदवार को अप्रेंटिसशिप के लिए कंसीडर नहीं किया जाएगा।

IOCL Apprentice Selection Process

आपको हमने पहले ही बता दिया था कि इस  Apprenticeship के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

  • NAPS/NATS Portal पर रजिस्टर्ड कैंडीडेट्स में से जो कैंडिडेट एलिजिबल होंगे उनकी मेरिट तैयार होगी।
  • मेरिट Prescribed क्वालिफिकेशन में प्राप्त परसेंटेज के आधार पर बनेगी।
  • एक समान परसेंटेज होने पर अधिक आयु वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • Pre-Engagement Medical फिटनेस के बाद  suitable कैंडिडेट्स को अप्रेंटिसशिप इंगेजमेंट ऑफर दिया जाएगा।

Stipend

Apprentices को stipend Apprentice Act, 1961/1973 और अप्रेंटिस रूल्स के अनुसार दिया जाएगा।

जिसमें ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए गवर्नमेंट/BOAT share के रूप में ₹4,500 टेक्निकल अप्रेंटिस के लिए ₹4000 सीधे बैंक अकाउंट में DBT के माध्यम से दिए जाने का प्रावधान रखा गया है।

आपको बता दिया कि ट्रेड अप्रेंटिस को Stipend का भुगतान IOCL के द्वारा किया जाएगा जिसके लिए गवर्नमेंट शेयर प्राप्त करने के लिए Aadhaar seeded और DB-enabled bank account होना जरूरी है।

अप्रेंटिसशिप के लिए जरूरी दस्तावेज सूची

आपको बता दे कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ-साथ self-attached फोटोकॉपी लाना जरूरी है।

  1. क्लास 10वीं की मार्कशीट
  2. कास्ट सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  3. OBC-NCL सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  4. ITI/Diploma/Graduation/HSC की मार्कशीट
  5. फाइनल ITI/Diploma/Graduation सर्टिफिकेट
  6. रेगुलर मोड और पासिंग ईयर का इंस्टिट्यूट सर्टिफिकेट
  7. आधार कार्ड
  8. पैन कार्ड
  9. Aadhaar-seeded Bank Passbook
  10. एक कैंसिल चेक
  11. Pre-Engagement Medical फिटनेस सर्टिफिकेट

नोटः-आयु के प्रमाण के लिए दसवीं का मार्कशीट स्वीकार किया जाएगा।

NAPS/NATS Portal का रजिस्ट्रेशन जरूरी

  • आपको बता दें कि आईटीआई और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए NAPS Portal
  • डिप्लोमा और ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए NAPS Portal

उम्मीदवार को संबंधित पोर्टल पर प्रोफाइल पूरी अपडेट करके उसके बाद में इंडियन ऑयल की अप्रेंटिस सेवा ऑपच्यरुनिटीज के लिए अप्लाई करना होगा और आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए Establishment IDs जो NATS के लिए NDLSDC000005 और NAPS के लिए E05200700003 देखकर ही आवेदन करना है।

IOCL Apprentice Online Apply करने का तरीक़ा

  1. सर्वप्रथम आपको अपनी क्वालिफिकेशन के अनुसार NAPS या NATS Portal पर रजिस्ट्रेशन करना है।
  2. अगर आपका पहले से रजिस्ट्रेशन है तो आपके लॉगिन करना है।
  3. बाद में प्रोफाइल में सभी डिटेल्स और परसेंटेज सही तरीके से अपडेट कर देना है पहले से आईडी बनाई हुई है तो दोबारा जांच करें।
  4. अब आपको IOCL Northern Region की अप्रेंटिसशिप ऑपच्यरुनिटीज को सर्च करना है। (डायरेक्ट लिंक भी आपको नीचे दिया गया है।)
  5. उसके बाद संबंधित Establishment ID के माध्यम से ऑपच्यरुनिटीज के लिए अप्लाई करना है।
  6. उसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस फॉर्म में आवश्यक डिटेल्स और preferred State/locations submit करना है।
  7. एप्लीकेशन सबमिट होने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन मेल और मोबाइल पर आने वाले अपडेट्स को चेक करना है और आगे भी चेक करते रहे।

विशेष ध्यान देने योग्य बातें

इंडियन ऑयल अप्रेंटिसशिप में नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार केवल एक ही डिसिप्लिन कोड के लिए आवेदन कर सकता है एक से अधिक डिसिप्लिन कोड के लिए आवेदन करने पर candidature reject कर दिया जाएगा।

दूसरी बात मेडिकल फिटनेस में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट को Pre-Engagement Medical Standard के अनुसार मेडिकली फिट होना जरूरी है। क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस दोनों सक्सेसफुल कंप्लीट होने के बाद ही इंगेजमेंट ऑफर जारी किया जाएगा तो इस बात का विशेष ध्यान दें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. IOCL Apprentice में Selection कैसे होगा?

उत्तर:
Selection Merit के आधार पर होगा। Written Exam और Interview नहीं होगा।

प्रश्न 2. IOCL Apprentice की Training कितने महीने की है?

उत्तर:
Apprenticeship Training की अवधि 12 महीने है।

प्रश्न 3. क्या ITI वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर:
हां, संबंधित Trade में निर्धारित 2 वर्षीय Regular Full-Time ITI वाले उम्मीदवार Trade Apprentice के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 4. क्या Graduation वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर:
हां, निर्धारित Graduate qualification और percentage criteria पूरा करने वाले उम्मीदवार Graduate Apprentice के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 5. क्या Apprenticeship के बाद IOCL में Permanent Job मिलेगी?

उत्तर:
नहीं। Notification के अनुसार Apprenticeship पूरी होने के बाद IOCL पर employment देने की कोई obligation नहीं होगी और apprentice permanent employment का दावा नहीं कर सकता।

2 thoughts on “IOCL Apprentice Recruitment 2025-26: ITI, Diploma और Graduate के लिए भर्ती”

Leave a Comment